बढ़ती जनसंख्या पर बोले सुशील मोदी, 25 फीसदी की दर से बढ़ रही बिहार की आबादी एक चुनौती

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पूरे देश में सबसे तेजी से बढ़ रही बिहार की जनसंख्या को चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि आबादी का दबाव कम करके ही हम विकास के लाभ को अधिकतम लोगों तक पहुंचा सकते हैं।

 सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जब देश की आबादी 17.64 फीसद की दर से बढ़ी, तब बिहार में 25.07 फीसद की सबसे तेज जनसंख्या वृद्धि ऐसी चुनौती है, जिसे जागरुकता, बाल विवाह पर रोक और स्री शिक्षा जैसे बहुआयामी उपायों के जरिये अवसर में बदला जा सकता है। 

सुशील मोदी ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हमारे लिए यह सोचने का अवसर है कि बढ़ती आबादी को किस प्रकार नियंत्रित किया जाए कि स्वच्छ वायु,  भूगर्भ जल, जंगल, नदी, पहाड़ और वन्य जीवों के साथ मनुष्य का संबंध परस्पर पूरक बना रहे।