बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जो व्यक्ति मुखिया तक का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित, उसे राजद ने 11वीं बार अध्यक्ष बनाया: सुशील मोदी

 जो व्यक्ति मुखिया तक का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित, उसे राजद ने 11वीं बार अध्यक्ष बनाया: सुशील मोदी

PATNA:  बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव पर निशाना साधा है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार एक हजार करोड़ के जिस चारा घोटाला के कारण देश भर में शर्मसार हुआ, उसमें लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को अब तक चार मामलों में दोषी पाकर सजा सुनायी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सजायाफ्ता होने के कारण जो व्यक्ति मुखिया तक का चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित है, उसे एक पार्टी 11 वीं बार अपना अध्यक्ष चुन रही है। 

 सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने जेल से ही इस बार शीर्ष पद के लिए नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी की और समर्थकों ने महाभ्रष्टाचार के दोषी व्यक्ति के ऐसा करने को इस तरह बयां किया जैसे वे किसी नेक काम के लिए दंडित किये गए हों। राजद को बार-बार चुनाव का ढोंग करने के बजाय लालू प्रसाद को आजीवन अध्यक्ष चुन लेना चाहिए।

अगले ट्वीट में सुशील मोदी ने लिखा-2006 के नागराज केस में संविधान पीठ ने एससी-एसटी को प्रोन्नति देने में रिजर्वेशन से क्रीमीलेयर को वंचित रखना सही माना था और फिर जरनैल सिंह मामले में 26 सितंबर 2018 के फैसले में पांच न्यायाधीशों की पीठ ने भी फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग खारिज कर दी थी।    


Suggested News