बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी बोले- 'नीतीश कुमार अंतिम कश तक लेंगे मजा, राजद की सलाह नहीं मानेंगे'

सुशील मोदी बोले- 'नीतीश कुमार अंतिम कश तक लेंगे मजा, राजद की सलाह नहीं मानेंगे'

पटना. राजद नेता शिवानंद तिवारी के आश्रम वाला बायन पर बिहार में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। अब भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने ट्वीट कर सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अंतिम कश तक मजा लेने में विश्वास करते हैं, इसलिए वे मुख्यमंत्री-पद छोड़ कर आश्रम जाने की शिवानंद तिवारी की सलाह नहीं मानेंगे, बल्कि 2024 के बाद जनता उन्हें जबरन रिटायर करने वाली है।

सुशील मोदी ने कहा, 'शिक्षा, मद्यनिषेध और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बुरी तरह फ्लाप नीतीश कुमार के लिए यही बेहतर होता कि वे सम्मानजनक विदाई ले लेते। एक सहयोगी दल के मंच से मुख्यमंत्री को आश्रम जाने की सलाह कोई हल्की बात नहीं, बल्कि पार्टी का आधिकारिक मंतव्य है।'

सुशील मोदी ने कहा कि, 'लालू प्रसाद चाहते हैं कि नीतीश कुमार केंद्र की राजनीति में जाएँ और सीएम की कुर्सी तेजस्वी यादव के लिए खाली करें। वे अपने मन की बात शिवानंद तिवारी से बोलवा रहे हैं। वैसे, न विपक्षी एकता संभव है, न इससे राजद को कोई मतलब है। उनकी नजर केवल सीएम की कुर्सी पर है।'

भाजपा सांसद ने कहा, 'भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की बात करने वाले नीतीश कुमार अब सरकार उनके साथ चला रहे हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं। वे मत्था उस लालू प्रसाद के दरबार में टेकते हैं, जो चारा घोटाला के सभी मामलों में सजायाफ्ता हैं। ...और वे 25 सितम्बर को उस रैली में भाग लेंगे, जिसके आयोजक ओम प्रकाश चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट चुके हैं।'


Suggested News