बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध बालू खनन पर बोले सुशील मोदी - नीतीश जी, आपने तो बिल्ली को दूध की रखवाली की जिममेदारी सौंप दी है

अवैध बालू खनन पर बोले सुशील मोदी - नीतीश जी, आपने तो बिल्ली को दूध की रखवाली की जिममेदारी सौंप दी है

PATNA : बिहार सरकार से अलग होने के बाद भाजपा की तरफ से लगातार नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर राजनीतिक हमले किए जा रहे हैं। इसमें सुशील मोदी सबसे आगे हैं, जो लगातार नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर कई आरोप लगा चुके हैं। अब सुमो के निशाने पर बिहार के खनन मंत्री पर आरोप लगा दिए हैं। वहीं उन्होंने बिहार के सीएम पर तंज कसते हुए कहा है उन्होंने बिल्ली को दूध की रखवाली करने की जिम्मेदारी दे दी है। सुशील मोदी का इशारा बिहार में अवैध बालू के धंधे से था।

सुमो ने इस दौरान लालू यादव पर तंज कसा और कहा कि बिहार में लालू और बालू का पुराना रिश्ता है। नीतीश जी ने बिल्ली को ही दूध की रखवाली दे दी है। सुशील मोदी ने बालू से लालू यादव के संबंध को दर्शाते हुए भी कई बातें रखी। सुशील मोदी ने कहा बिहार के दो बालू माफिया है। एक सुभाष यादव जो चतरा से आरजेडी का लोकसभा उम्मीदवार भी रह चुका है। इसने 2017 में राबड़ी देवी का 3 फ्लैट खरीदा था। दूसरा अरुण यादव जो पूर्व विधायक भी है आरजेडी का इसने भी एक दिन ही 5 फ्लैट खरीदे थे। फिलहाल बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है।

खनन मंत्री पर लगाए कई आरोप 

सुशील मोदी ने रामानंद यादव पर लगे आरोप का विवरण भी दिया। इसमें रंगदारी, अवैध हथियार रखने, पुलिस से हथियार छीनने, हथियार छुपा कर रखना, चोरी का समान रखना जैसे मामले शामिल है। इनलोगों के संबंध रामानंद यादव से है। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री कुमार से अपील करते हुए कहा कि खनन विभाग इन जैसे लोगों से लेकर जेडीयू के किसी मंत्री को दिया जाए ताकि खनन विभाग में धांधली पर एक हद तक अंकुश लग सके। सुशील मोदी ने रामानंद यादव के पीएचड़ी पर सवाल उठाया उन्होंने कहा की बिना मास्टर्स किए पीएचड़ी कैसे संभव है?

Suggested News