बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छपरा में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, कई लोगों के आँख की गयी रौशनी, जहरीली शराब पीने की आशंका

छपरा में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, कई लोगों के आँख की गयी रौशनी, जहरीली शराब पीने की आशंका

CHAPRA : जिले में एक बार फिर 2 लोगों की संदिग्ध मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक मकेर के भाथा फुलवरिया और परसा में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 10 लोग गम्भीर रूप से बीमार है। इनमें कई लोगों के आंख की रोशनी खत्म हो गई है। 


घटना की सूचना मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग के टीम पहुंच गई है और गांव से प्रभावित लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। पीड़ित लोगों की आंख की रोशनी कम हो गई है। स्थिति अधिक खराब होने के बाद 2 लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती किया गया है। वहीँ बताया जा रहा है की 11 और लोग इलाज के लिए पीएमसीएच आ सकते हैं। 

अस्पताल में आये कई लोगो ने बताया की गांव में पूजा थी और इसी दौरान शराब लाकर कई लोगों ने सेवन किया था। जिसमें अधिकांश लोगों की तबीयत बिगड़ गई है और दो लोगों की मौत हो गई है। 

वहीँ अस्पताल में पुलिस भी पहुँच गयी और पीडित कई लोगों से पुछताछ की है। हालाँकि अभी तक इस मामले को लेकर अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News