बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ससुराल में 10 साल से रह रहे युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी गिरफ्तार

ससुराल में 10 साल से रह रहे युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी गिरफ्तार

NAWADA: नवादा में एक युवक की ससुराल में हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद ससुराल वालों ने शव को जला दिया। घटना 24 जून को नेमदारगंज थाना क्षेत्र के मनका गांव की बतायी जाती है। मृतक अशोक चौहान गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के मोकमचक गांव के स्व. परमेश्वर चौहान का बेटा बताया जाता है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित मृतका की पत्नी धानो देवी उर्फ धनमती देवी को 27 जून को गिरफ्तार कर लिया। 

इस मामले में मृतका के भाई अनिल चौहान की शिकायत पर नेमदारगंज थाने में 25 जून को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। दर्ज कांड संख्या 206/24 में अशोक चौहान की पत्नी धानो देवी, जगदीश चौहान के बेटे मथुरा चौहान, उसकी पत्नी बुलकनी देवी व उसके बेटे छोटू चौहान को आरोपित किया गया है। सभी लोगों पर मिलकर उसके भाई अशोक चौहान की हत्या कर देने का आरोप है। 

वहीं हत्या के बाद लाश जलाने का भी आरोप है। मृतक के भाई अनिल चौहान के मुताबिक उसके भाई की शादी करीब दस वर्ष पूर्व नेमदारगंज के मनका गांव के धानो देवी के साथ हुआ था। शादी के कुछ दिनों बाद उसका भाई अपने ससुराल में ही बस गया। 24 जून को उसके मामा ने बताया कि उसके भाई की तबियत खराब है। कुछ देर बाद बताया कि उसके भाई की मौत हो चुकी है। इसके बाद वह परिजनों के साथ मनका गांव पहुंचा। परंतु उसे जानकारी मिली कि उसके भाई की हत्या के बाद उसके शव को भी ससुराल वालों ने मिलकर जला दिया।

जानकारी अनुसार अशोक चौहान की मौत को लेकर आत्महत्या की भी चर्चा है। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। घटना के दिन किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और इसी विवाद में अशोक चौहान ने कुछ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गयी और बाद में मौत हो गयी। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में शव को जला दिया। इधर, पुलिस के मुताबिक अनुसंधान में पूरे मामले का खुलासा होगा।

नवादा से अमन की रिपोर्ट

Suggested News