बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रोहतास में मासूम बेटा-बेटी के साथ विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व सास-ससुर हिरासत में

रोहतास में मासूम बेटा-बेटी के साथ विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति व सास-ससुर हिरासत में

रोहतास. जिला के काराकाट थाना क्षेत्र के गोडारी बाजार में एक महिला तथा दो बच्चों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है कि पारिवारिक तनाव में घटना हुई है। महिला के सिर के पीछे चोट का निशान है। उसकी पहचान अर्चना देवी के रूप में हुई है। साथ ही उनके दो बच्चे बेटा रौनक (5 साल) और बेटी अर्पिता (7 साल) मृतक में शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे जहर खाये हुये प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर लिया है तथा मृतक महिला के पति पृथ्वीराज के अलावे सास-ससुर को भी हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही काराकाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा छानबीन शुरू कर दी है।

वर्ष 2012 में बिक्रमगंज की अर्चना की शादी गोरारी के पृथ्वीराज से हुई थी। उनके दो बच्चे थे। मृतक महिला के मायके के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। परिजन का कहना है कि घर में पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। एक साथ तीन मौत से पूरा इलाका सन्न गया है। पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।


Suggested News