बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PMCH में इलाजरत संदिग्ध महिला लगातार बदल रही बयान, पूछताछ में रेप की बात नकारी, बातें बदलने से बढ़ी पुलिस की परेशानी

PMCH में इलाजरत संदिग्ध महिला लगातार बदल रही बयान, पूछताछ में रेप की बात नकारी, बातें बदलने से बढ़ी पुलिस की परेशानी

PATNA: बीते दिन पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में महिला के संदिग्ध परिस्थिति में बेहोशी की हालत में मिलने की खबर से हड़कंप मच गया था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे, और वह अर्धबेहोशी की स्थिति में थी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी। बाद में पुलिस ने महिला को PMCH भर्ती कराया। होश में आने के बाद से ही महिला लगातार बयान बदल रही है जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।

महिला थाना प्रभारी ने अस्पताल में महिला से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की बात से इनकार किया है। बता दें कि पहले उसने कहा था कि करीब दर्जनभर युवक ने उससे रेप किया है। वह लगातार पुलिस को अलग-अलग बयान दे रही है। अधिकारी की मानें तो महिला पुलिस से कुछ छिपा रही है। महिला थाना की तरफ से कहा गया है कि उक्त महिला की मेडिकल जांच करायी गई है। रिपोर्ट अभी आना बाकी है। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

दरअसल महिला ने शुरुआती दौर में मीडिया के सामने बताया कि वो ओडिशा निवासी शादीशुदा है और उसके दो बेटे हैं। शुरुआत में महिला से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही थी। लिहाजा मामला महिला थाना को सुपुर्द किया गया। अस्पताल में भर्ती महिला को शनिवार के तड़के सुबह 4 बजे होश आया जिसके बाद महिला थाना प्रभारी ने महिला का बयान दर्ज किया। पूछताछ में महिला ने बताया कि शुक्रवार को किसी काम से वह ट्रेन से भुवनेश्वर से कानपुर जा रही थी। इसी बीच वह पानी लेने पटना जंक्शन पर उतरी थी। इस दौरान ट्रेन खुल गई और वह बेहोश हो गई। महिला की माने तो उसे किसी ने नशीली चीज पिला दी जिससे वह बेहोश हो गई।

बहरहाल पुलिस ने जब रेलवे से जानकारी ली तो पता चला कि भुवनेश्वर से पटना होते हुए कोई भी ट्रेन कानपुर की ओर नहीं जाती है। पुलिस मान रही है कि महिला शायद झूठ बोल रही है अथवा किसी अन्य ट्रेन से जा रही होगी। वह अपने स्वजनों का नम्बर भी बताने में पुलिस का सहयोग नहीं कर रही है। महिला का कहना है कि उसका मोबाइल, रुपए और बैग गायब है। कुल मिलाकर देखा जाए तो मामला संदिग्ध है, और पुलिस की छानबीन जारी है।

Suggested News