बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार संकल्पित : सुमित कुमार सिंह

युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार संकल्पित : सुमित कुमार सिंह

JAMUI : बिहार के विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में  विभाग इस दिशा में कई सकारात्मक कदम उठा रही है। 

इसके लिए राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 1376 पद सहित लगभग 3000 पदों पर  नियमित नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, ‘‘तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन कार्यक्रम’’ परियोजना के तहत संस्थानों के प्रयोगशाला, कार्यशाला, पुस्तकालय आदि का आधुनिकीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संस्थानों की गुणवत्ता को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उच्च तकनीकी शिक्षा का अवसर प्रदेश में ही उपलब्ध करवाने के दिशा में कार्य हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि इसके लिए एम.आई.टी. ,मुजफ्फरपुर, बी.सी.ई. भागलपुर, तथा  नालन्दा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, चण्डी में एम.टेक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विभाग अन्य संस्थानों में भी यह पाठ्यक्रम संचालित करने पर विचार कर रही है। ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा युवा लाभान्वित हो सके।

उन्होंने कहा कि मंत्री पद संभालने के बाद से ही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा की परिकल्पना को जमीनी हकीकत बनाने के लिए व्यापक दृष्टिकोण के साथ लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने  कहा कि एक अच्छे तकनीकी शिक्षण संस्थान में पर्याप्त शिक्षक के साथ-साथ पुस्तकालय, वर्कशॉप, कंप्यूटर सेंटर और प्रयोगशालाएं भी विश्वस्तरीय होनी चाहिए। इसके लिए  विभाग द्वारा लगातार मंथन किया जा रहा है और उससे निकले निष्कर्ष के अनुरूप कार्य हो रहा है।

जमुई से राकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News