बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में मकर संक्रांति के मौके पर तपोवन महोत्सव का हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया उद्घाटन

गया में मकर संक्रांति के मौके पर तपोवन महोत्सव का हुआ आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी सहित कई गणमान्य लोगों ने किया उद्घाटन

GAYA : जिले के मोहड़ा प्रखंड में मकर संक्रांति के अवसर पर पर्यटन विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया द्वारा संयुक्त तत्वावधान में तपोवन महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया। जिसको लेकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। 

महोत्सव का विधिवत उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक, इमामगंज जीतन राम मांझी, सांसद, जहानाबाद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार, विधायक, अतरी अजय यादव, उप विकास आयुक्त विनोद दूहन, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, नीमचक बथानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

उद्घाटन के पूर्व सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ तथा मोमेंटो से किया गया। आज के कार्यक्रम में मुख्य कलाकार के रूप में सुविख्यात कलाकार विपिन सचदेवा द्वारा अपने प्रस्तुति दी गयी। साथ ही अन्य स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News