बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तारकिशोर ने लगाया आरोप- नीतीश ने जनादेश का गला घोंटा, सत्ता पक्ष का जवाब - बिहार में भाजपा की छाती पर बुलडोजर चल गया

तारकिशोर ने लगाया आरोप- नीतीश ने जनादेश का गला घोंटा, सत्ता पक्ष का जवाब - बिहार में भाजपा की छाती पर बुलडोजर चल गया

पटना. बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच जोरदार बहसबाजी हुई. पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने जनादेश का गला घोंटा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता ने 2020 में भाजपा के साथ मिलकर सरकार चलाने का जनादेश दिया था. लेकिन, नीतीश ने सबको धोखा देकर राजद और महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बना ली. इसके लिए बिहार की जनता नीतीश को माफ़ नहीं करेगी. 

जदयू की ओर से विजय चौधरी ने तारकिशोर को जवाब देते हुए कहा कि सत्ता के लिए हमेशा ही भाजपा नीतीश के आसरे रही है. जब 2017 में नीतीश ने महागठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बनाई तो उस समय क्या था यह भाजपा को आत्ममंथन करना चाहिए. उन्होंने भाजपा के केंदीय नेतृत्व पर बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. 

वहीं वाम दल के महबूब आलम ने कहा कि यूपी के साथ देश के कई भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर चल रहा है. लेकिन बिहार में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाकर भाजपा की छाती पर बुलडोजर चला दिया. उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के लोग बौखला गए हैं. लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार के हक में एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुसलमानों से वोट देने का अधिकार छीनने वाला बयान दिया था. 


उन्होंने कहा कि एक ओर पीएम मोदी 15 अगस्त को लालकिला से महिला सम्मान की बात करते हैं तो दूसरी ओर गुजरात में बिलकिस बानो के बलात्कार के आरोपियों को भाजपा की सरकार स्वागत के साथ जेल से बाहर निकलती है. इन परिस्थितियों में नीतीश कुमार ने साहसिक और बिहार के हित में महागठबंधन के साथ आने का फैसला किया. कांग्रेस के अजीत शर्मा ने भी नीतीश के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश हित में नीतीश कुमार के साथ सरकार में आने का निर्णय लिया. 


Suggested News