बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक विषय में फेल होना किशोर को नहीं हुआ बर्दाश्त, ले लिया जानलेवा फैसला

एक विषय में फेल होना किशोर को नहीं हुआ बर्दाश्त, ले लिया जानलेवा फैसला

NALANDA : हिलसा थाना क्षेत्र के खोरामपुर मोहल्ले में परीक्षा में फेल होने पर एक किशोर ने बीती रात फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। मृतक भोनु पासवान का (17) वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है।

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सूरज कुमार 2 दिन पूर्व ही मुंबई से नालंदा अपने घर पहुंचा था। आज गया में पारा मेडिकल का एंट्रेंस एग्जाम देना था। इसी बीच शुक्रवार को सीबीएसई 12 वीं का परिणाम आ गया। जिसमें  सूरज कुमार का एक सब्जेक्ट में क्रॉस लग गया। डिप्रेशन के चलते किशोर ने फांसी लगाकर बीती रात आत्महत्या कर ली। 

घटना का खुलासा शनिवार की सुबह हुआ। जब परिजन किशोर को कमरे में देखने गए तो वह फंदे से झूल रहा था। घर में नाना नानी के अलावे मां मौजूद थी। जिसके बाद इसकी सूचना मुंबई में सीआईएसफ में कमांडेंट के पद पर कार्यरत सूरज के पिता भोनू पासवान को दी गई। 

मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है तो वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हिलसा थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि डिप्रेशन में आकर किशोर ने आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं  अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Suggested News