बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जन्माष्टमी के मौके पर राजद के 'श्रीकृष्ण' ने गोपियों संग खेली डांडिया

जन्माष्टमी के मौके पर राजद के 'श्रीकृष्ण' ने गोपियों संग खेली डांडिया

लालू के बड़े बेटे और खुद को कृष्ण बताने वाले तेज प्रताप यादव ने स्ट्रैंड रोड स्थित अपने आवास पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पूर्जा अर्चना के साथ कीर्तन और कृष्णलीला भी आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई विधायकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। आज तेज प्रताप यादव कृष्ण के रूप में नजर आ रहे थे उन्होंने कृष्ण की तरह की पगड़ी मोर पंख बांसुरी लगा रखा था। साथ ही तेज प्रताप यादव ने गोपियों के संग खूब रास भी रचाया।

तेज प्रताप यादव भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भक्त हैं। वह खुद को ‘श्रीकृष्ण’ और छोटे भाई नेता प्रतिपक्ष को ‘अर्जुन’ बताते हैं। उनकी वृंदावन यात्रा की तस्वीर भी दिखती रहती हैं 


 भगवान श्रीकृष्ण जन्म दिन को हर साल वह धूमधाम से मनाते हैं। इसी क्रम में उनके आवास पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कृष्णलीला का आयोजन मथुरा से आई ‘ब्रजरत्न’ बंदनाश्री की टीम ने किया। 

Suggested News