बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो मंत्री पद की मांग को तेजस्वी ने ठुकराया, दिया दो टूक जबाव- सरकार बनने के समय जो तय हुआ वही होगा

कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस के दो मंत्री पद की मांग को तेजस्वी ने ठुकराया, दिया दो टूक जबाव- सरकार बनने के समय जो तय हुआ वही होगा

PATNA : बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर महागठबंधन में जंग  जारी है। जहां कांग्रेस कह रही है उन्हें दो मंत्री पद चाहिए, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते गेंद तेजस्वी यादव के पाले में डाल दिया। अब तेजस्वी यादव ने यह साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के दो मंत्री पद की मांग को नहीं मानेंगे।

पिता लालू प्रसाद से मिलकर पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को जवाब देते हुए कहा कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो उसी समय यह तय कर लिया गया था कि कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस को एक मंत्री दिया जाएगा। इसकी बकायदा उस समय घोषणा की गई थी। 

केजरीवाल-सोरेन से भेंट पर बोले

तेजस्वी ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से भेंट को लेकर कहा कि दोनों मुख्यमंत्री के देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को कई बातें हुई है। इस दौरान चुनावों के बारे में चर्चा हुई।

अमित शाह डरे हुए हैं

डिप्टी सीएम ने अमित शाह के क्षेत्रीय पार्टियों के एकजुट होने को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि वह डरे हुए हैं। वह जानते हैं कि 2024 के चुनाव में जीतना उनके लिए बेहद कठिन होगा। इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं।

Suggested News