बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी को निकालना चाहिए 'परिवार विश्वास यात्रा', गिरिराज ने पूछा- आरोपों से घिरे पर कैसे कोई करेगा भरोसा

तेजस्वी को निकालना चाहिए 'परिवार विश्वास यात्रा', गिरिराज ने पूछा- आरोपों से घिरे पर कैसे कोई करेगा भरोसा

पटना. राजद नेता तेजस्वी यादव की 'जन विश्वास यात्रा' पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है, ''उन्हें (तेजस्वी यादव को) 'जन विश्वास यात्रा' के बजाय 'परिवार विश्वास यात्रा' शुरू करनी चाहिए। जो लोग आरोपों से घिरे हैं उन्होंने यह विश्वास यात्रा शुरू की है।' क्या लोग उन पर भरोसा भी करेंगे? दरअसल, तेजस्वी यादव ने दो दिन पटना से अपनी यात्रा शुरू की है. वे राज्य के अधिकांश जिलों में जाएंगे. अपनी यात्रा में भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर रखते हुए तेजस्वी यादव जोरदार हमला कर रहे हैं. अब उनकी इसी यात्रा पर गिरिराज सिंह ने तंज कसा है. 

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भी गिरिराज ने उन्हें निशाने पर लिया उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में हैं. लेकिन पश्चिम बंगाल के संदेशखाली घटना पर कोई भी इंडिया गठबंधन का नेता कुछ नहीं बोल रहा है. गिरिराज ने कथित आरोप लगाया कि ये लोग सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं.  उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की महिला सीएम हैं और उनकी नाक के नीचे महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. 

संदेशखाली घटना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने वहां जाने से रोक दिया था. यहां तक कि इस घटना के बाद राज्य में लगातार ममता बनर्जी विरोधी दलों के निशाने पर हैं. वहीं इस घटना के बाद से लगातार वहां विवाद की स्थिति बनी हुई है. 


Suggested News