तेजस्वी ने एक साथ सीएम नीतीश और बीजेपी को खूब सुनाया, पीएम मोदी को दिया करार जवाब, भाजपा को भगाने की अपील

तेजस्वी ने एक साथ सीएम नीतीश और बीजेपी को खूब सुनाया, पीएम म

पटना. राजद और विपक्षी दलों ने रविवार को पटना के गांधी मैदान में हुंकार भरी तो राजद नेता तेजस्वी यादव पूरी रौ में नजर आए. उन्होंने एक साथ पीएम मोदी, सीएम नीतीश और भाजपा को चुन चुनकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार में हम नौकरी देते रहे. वहीं 2020 के चुनाव के दौरान नीतीश कुमार कहा करते थे कि कहां से देगा नौकरी अपने आप के पास से पैसे लाकर देगा. लेकिन जिस नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में नौकरी नहीं दी, उन्हीं के हाथों से 17 महीने के कार्यकाल के दौरान हमने लाखों लोगों को नौकरी दिलवाई 17 महीने में हमने बहुत सारे काम किया. अब नीतीश चाचा पलट गए, जहां रहें खुश रहें.

पीएम मोदी के बिहार दौरा पर उन्होंने कहा कि कान खोल कर सुन लीजिए पीएम मोदी जी. मेरे पिता रेलवे मंत्री रहते जितना काम रेलवे के फायदे के लिए किए उतना आजतक कोई रेल मंत्री नहीं कर पाया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि तेजस्वी अपने बाप का काम बताए तो सुन लीजिये. इसी बिहार की धरती से हम बोल रहे हैं कल आपने बोला आज हम आपका जवाब देने आए हैं. चश्मा साफ कर लीजिए.  उन्होंने कहा कि लालू यादव ने यूपीए 1 की सरकार में रेल मंत्री रहते हुए रेलवे को 90 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा दिलाया. लालू जी ने ऐतिहासिक काम किया था.

पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लालू जी ने 90 हजार करोड़ का मुनाफा भारतीय रेल को दिलाया जो आज तक नहीं हुआ था. आप जरा बताएं मोदी जी कि 10 साल में आपने कितना मुनाफा दिया. जनता को दिया, रेलवे को दिया या पूंजी पति को दिया. रेलवे का निजीकरण कर दिया. उन्होंने कहा कि जितना कुली भाई था सबको नौकरी देने का काम लालू यादव ने किया. आपने कुछ नहीं किया. लालू जी ने तो रेलवे में कुल्हड़ चलाया ताकि कुम्हार भाई सबको रोजगार मिल सके. यह काम लालू ने किया था . आपने क्या किया. उन्होंने कहा कि बिहार में चक्का कारखाना से लेकर कई  रेलवे फैक्ट्री लालू ने लगवाई. 

जन विश्वास रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव ने राजद को लेकर एक बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि राजद का मतलब लोगों में विश्वास है. यह हमारी पार्टी के नाम से जाहिर होता है. तेजस्वी ने कहा कि -अब राजद को कोई MY की पार्टी कहता है, मैं कहता हूं ये BAAP की पार्टी है। तेजस्वी RJD का मतलब समझाते हुए कहा- R से राइट्स, J से जॉब्स, D से डेवलपमेंट। आगे कहा कि मेरे पिता भाजपा के आगे कभी नहीं झुके, ना झुकेंगे। आप लोग मजबूत इरादे के साथ यहां आए हैं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग आए हैं कि पुराने सभी रेली का रिकॉर्ड टूट गया है।