PATNA : बिहार में तेजस्वी यादव लगातार अपने विभागों के अधिकारियों में फेरबदल कर कर रहे हैं। इस कड़ी में उन्होंने सबसे सीएम नीतीश के खास IAS आनंद किशोर से नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव का पद छीन लिया है। इसके साथ ही आनंद किशोर को मेट्रो रेल के एमडी के प्रभारी पद भी उनसे वापस ले लिया गया है। अब तेजस्वी यादव ने नगर प्रशासन विभाग और बड़ा बदलाव करते हुए एक साथ 28 निकायों के कार्यपालक अधिकारी और उप नगर आयुक्तों के ट्रांसफर पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया है।
इनमें 13 कार्यपालक अधिकारी की पहली पोस्टिंग की गई है। यह 13 अधिकारी 66वीं बीपीएससी परीक्षा से चुने गए हैं। इन सभी को नगर पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
15 निकायों में फेरबदल
नगर प्रशासन विभाग ने 15 निकायों में भी फेरबदल किए हैं। जिनमें बेतिया नगर निगम, मधुबनी नगर निगम, कटिहार नगर निगम और मुजफ्फरपुर नगर निगम के उप आयुक्त शामिल हैं।

