तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला कर लिया तैयार, राजद को 28 तो बाकी पार्टियों को मिल सकती है इतनी सीटें
PATNA: बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। राज्य में सीएम नीतीश के पाला बदलने के बाद एनडीए की सरकार बन गई है। महागठबंधन का साथ छोड़ नीतीश कुमार अब विपक्षियों के निशाने पर आ गए हैं। विपक्षी नेता सीएम नीतीश पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के बाद महागठबंधन बिहार में नया सीट शेयरिंग फॉर्मूला को तैयार करने में लगी है। राजद, कांग्रेस और लेफ्ट महागठबंधन में शामिल हैं।
RJD-28 तो कांग्रेस लेफ्ट को 6-6 सीट
वहीं सूत्रों की मानें तो राजद सीट शेयरिंग के फॉर्मूला को लगभग तैयार कर चुकी है। इसके अनुसार राजद को सबसे अधिक 28 सीट, कांग्रेस और लेफ्ट दोनों पार्टियां 10 से 11 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। जदयू के महागठबंधन से अलग होने के कारण अब दोनों पार्टियों को पहले से अधिक सीट मिलेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 6 और लेफ्ट पार्टियों को 6 सीट देने के मूड में राजद है। इनमें से सीपीआई माले को 3 से 4 और सीपीएम एवं सीपीआई को भी एक-एक सीट मिल सकती है।
CPI 5 सीटों की कर रही मांग
जानकारी के अनुसार सीट शेयरिंग को लेकर सीपीआई माले ने राजद के प्रदेश नेतृत्व को अपना संशोधित प्रस्ताव भी भेजी है। कहा जा रहा है कि सीपीआई माले में अब पहले से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। पहले सीपीआई ने 5 सीटों की मांग की थी वहीं अब सीपीआई माले 9 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
नए फॉर्मूले पर काम तेज
आरजेडी के अंदरुनी सूत्रों ने बताया है कि लालू और तेजस्वी यादव बिहार में नए सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। इसके तहत आरजेडी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को 5 से 6 सीटें दी जा सकती हैं। वहीं, सीपीआई माले को तीन, जबकसि सीपीआई और सीपीएम को एक-एक सीट दिए जाने का प्लान है। पिछले फॉर्मूले में सीपीआई और सीपीएम को एक भी सीट नहीं दी जा रही थी।