बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुशील मोदी के कैंसर पीड़ित होने की खबर से तेजस्वी यादव दुखी, कहा- दुखद हैं, हम उनके परिवार के साथ हैं...

सुशील मोदी के कैंसर पीड़ित होने की खबर से तेजस्वी यादव दुखी, कहा- दुखद हैं, हम उनके परिवार के साथ हैं...

PATNA: तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी के कैंसर होने की सूचना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली है कि सोशील मोदी जी को कैंसर हो गया है। हम लोग भगवान से प्रार्थना करेंगे कि, वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएं, ठीक हो जाएं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस समय में हमारा संवेदना उनके और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। 

दरअसल, बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित है। सुशील मोदी ने बुधवार को खुद इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने समर्थकों से खास अपील भी की है। दरअसल, सुशील मोदी ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह इस बार लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाएंगे।

सुशील मोदी ने एक्स पर ट्विट कर कहा कि, "पिछले 6 माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ कर नहीं पाऊँगा"। उन्होंने बताया कि, PM को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित रहूंगा। 

Suggested News