बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ तेजस्वी यादव, लेकिन पत्नी राजश्री नहीं है साथ, बहू के स्वागत की गांववालों की उम्मीदें टूटी

अपने पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ तेजस्वी यादव, लेकिन पत्नी राजश्री नहीं है साथ, बहू के स्वागत की गांववालों की उम्मीदें टूटी

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गोपालगंज के लिए रवाना हो चुके हैं। जहां वह अपने पैतृक गांव फुलवरिया भी जानेवाले हैं। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी राजश्री यादव उनके साथ मौजूद नहीं थी। तेजस्वी यादव अकेले ही अपने गांव के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए हैं। इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि शादी के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पत्नी को साथ लेकर अपने गांव जानेवाले हैं। खबर सामने आते ही फुलवरिया गांव में दोनों के स्वागत के लिए तैयारियां शुरू हो गई थी। लालू परिवार के सदस्य भी तेजस्वी और राजश्री के स्वागत को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। लेकिन अब उन्हें निराशा हाथ लगी है।

जानकारी अनुसार, सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हेलीकाप्टर से थावे स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सुबह करीब 11 बजे पहुंचेंगे। थावे पहुंचने के बाद सबसे पहले थावे दुर्गा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर में प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। थावे में ही उप मुख्यमंत्री मीडिया को संबोधित करेंगे।

हथुआ के कार्यक्रम के बाद जाएंगे फुलवरिया

हथुआ में आयोजित कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव अपने पैतृक गांव फुलवरिया के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में वे हिस्सा लेंगे तथा वापस थावे लौटने के बाद दिन के 2.50 बजे हेलीकाप्टर से ही पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

अपनी दादी की प्रतिमा पर करेंगे माल्‍यार्पण

इसके बाद दोपहर समय उप मुख्यमंत्री मीरगंज स्थित मरछिया देवी चौक पर पहुंचकर वहां अपनी दादी मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिन के 12.40 बजे उप मुख्यमंत्री हथुआ स्थित अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में पहुंचकर वहां पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही अस्पताल परिसर में ही गोपालगंज माडल अस्पताल का शिलान्यास करेंगे।

गोपालगंज माडल अस्‍पताल का करेंगे श‍िलान्‍यास 

सूबे के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को जिले में पहुंचने के बाद हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर गोपालगंज माडल अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इस बीच वे ऐतिहासिक थावे दुर्गा मंदिर में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना करेंगे तथा थावे मंदिर परिसर में प्रस्तावित जीर्णोद्धार कार्यक्रम का निरीक्षण करेंगे। दोपहर समय उप मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव फुलवरिया भी जाएंगे।

दोपहर बाद पहुंचेंगे फुलवरिया 

तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को दोपहर 1.15 बजे तेजस्वी यादव अपने पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचेंगे। इस दौरान वे अपने गांव में निर्मित पंच मंदिर में भी पूजा करेंगे। उसके बाद उनकी दादी मरछिया देवी के नाम से निर्मित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। अस्पताल परिसर में लगे अपनी दादी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगे। परिसर में ही बनाए गए पौधशाला में पौधारोपण भी करेंगे।  बता दें कि अगस्त में बिहार में महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव पहली बार अपने गृह जिले में आ रहे हैं।


पैतृक घर में वक्‍त गुजारेंगे तेजस्‍वी यादव 

पौधारोपण के बाद सीधे वे अपने पैतृक घर पहुंचेंगे। जहां उनके पिता लालू प्रसाद यादव का बचपन बीता है। बताया जाता है कि वहां उपस्थित परिवार के सदस्यों से एक खास मुलाकात करेंगे। जो लंबे समय से अपने नेता की प्रतीक्षा में लगे हुए हैं। दोपहर 2.15 बजे वे फुलवरिया से प्रस्थान करेंगे।



Suggested News