बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी ने की बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, केंद्र से मांगा 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज

तेजस्वी ने की बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, केंद्र से मांगा 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज

RANCHI : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सूबे में आई बाढ़ और सुखाड़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। अपने पिता लालू यादव से रांची के रिम्स में मुलाकात करने के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा मोदी सरकार को बिहार में आई बाढ़ और सुखाड़ को लेकर 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के कई जिले के लोग बाढ़ और सुखाड़ से पीडित हैं। उनको तत्काल मदद पहुंचाने की जरुरत है। केंद्र की मोदी सरकार  बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे और बिहार को 10 हजार करोड़ का राहत पैकेज दे। 

छपरा के बनियापुर में हुई मॉब लिचिंग की घटना की निंदा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जबसे बिहार में बीजेपी सत्ता में आई है ऐसी घटना बिहार में लगातार हो रही है। बीजेपी के दवाब में नीतीश कुमार की सरकार कड़ाई से कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

बता दें कि चारा घोटाला के मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से लंबे समय बाद तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुलाकात की है। रिम्स में जाकर तेजस्वी ने अपने पिता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी ने भी लालू से मुलाकात की है।


Suggested News