बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी यादव ने किया शपथ ग्रहण, विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ जारी....

तेजस्वी यादव ने किया शपथ ग्रहण, विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ जारी....

पटनाः बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज से शुरू हो गई है। 17वीं बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सामाजिक दूरी बरतने के लिहाज से सदस्यों का बारी-बारी से शपथ होना है। सबसे पहले उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शपथ लिया। इसके बाद डिप्टी सीएम रेणु देवी का शपथ हुआ। उसके बाद मंत्री विजय चौधरी ने शपथ लिया। इसके बाद मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,डा. रामप्रीत पासवान ने शपथ लिया।सौ विधायकों का शपथ ग्रहण होने के बाद सदन की कार्यवाही भोजनावकाश तक के लिए स्थगित हो गई।

तेजस्वी यादव ने लिया शपथ

भोजनावकाश के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई इसके बाद महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण किया। तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव जीतकर विधायक बने हैं। तेजस्वी यादव के बाद अन्य विधायक शपथ ले रहे हैं। मंगलवार को भी बाकी बचे विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद 25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होगा। 

वहीं तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी शपथ ग्रहण कर लिया है। तेजप्रताप यादव इस बार हसनपुर विस क्षेत्र से चुन कर आये हैं।

Suggested News