बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा बिहार में सरकार नहीं सर्कस है

नीतीश सरकार पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा बिहार में सरकार नहीं सर्कस है

DARBHANGA : बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने संगठन का विस्तार करने में लगी हुई है। जिसको लेकर राजद पूरे देश मे युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा जिला के बेनीपुर अनुमंडल पहुंचे। जहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर-बाबा नागार्जुन स्टेडियम में विभिन्न पार्टी के पहुंचे कार्यकर्ताओ को राजद का सदस्यता दिलाकर, इस मुहिम को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने की अपील की।

वही सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूती देने के लिए सबको लगना होगा। उन्होंने बताया कि राजद बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी है। इस कारण राज्य में अन्य पार्टियों से ज्यादा सदस्य भी होने चाहिए। वही उन्होंने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा, जदयू के शासन काल में 15 साल की सरकार के बाद भी बिहार देश में सबसे फिसड्डी राज्य है। आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है। 

वही तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि बिहार में सरकार नही सर्कस है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराने की बात मुख्यमंत्री ने की थी, फिर चुप्पी साध ली। यहां अफसरशाही इतना हावी हो गया है कि मंत्री तक की बात नहीं सुनी जाती तो बिहार की गरीब जनता का कौन सुनेगा। बिना चढ़ावा का यहां कोई काम नही होता। वही तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों में शराबबंदी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, युवा, किसान, लॉ एंड ऑर्डर की लचर व्यवस्था से नाराजगी है।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Suggested News