सावन की तीसरी सोमवारी को भक्ति के रंग में रंगे दिखे तेजस्वी यादव, पंचरुपी हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, भंडारा भी खिलाया, देखिए तस्वीरें....
PATNA: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सावन की तीसरी सोमवारी को पटना के पंचरुपी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां तेजस्वी ने अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ पूजा-पाठ की। साथ ही तेजस्वी यादव ने लोगों को भंडारे में खाना भी खिलाया। तेजस्वी यादव ने पत्नी के साथ लोगों को खाना परोसा।


तेजस्वी को देख मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ गई। तेजस्वी यादव पंचरुपी हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा-पाठ की। यहां उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ पूजा की। मंदिर के पुजारियों को दक्षिणा दी। जिसके बाद मंदिर परिसर में लोगों को भंडारा भी खिलाया।


पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव ने लोगों को भंडारे का खाना पुरी-सब्जी खिलाया। इस दौरान उनकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में दिखा जा रहा है कि तेजस्वी यादव पंचरुपी हनुमान मंदिर में पूजा कर रहे हैं। पुजारी ने उन्हें माला पहनाया। जिसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ लोगों को भंडारा खिलाया।

इसके पहले तेजस्वी यादव भगवान शिव के दरवार में पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।



