राहुल गांधी को कतला और रोहू मछली की लंच पार्टी देंगे तेजस्वी यादव, जन्मदिन पर किया वादा, यूजर ने लिखा - कहीं मोदी जी को न चूभ जाए कांटा

राहुल गांधी को कतला और रोहू मछली की लंच पार्टी देंगे तेजस्वी

PATNA : बिहार में सियासी मछली एक बार फिर बाहर निकल आई है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम ने तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को कतला या रोहू मछली की लंच पार्टी देने का वादा किया है। तेजस्वी ने यहा वादा राहुल गांधी के 54वें जन्मदिन पर किया है।

दरअसल, आज राहुल गांधी का जन्मदिन है। ऐसे में उन्हे बड़ा भाई मानने वाले तेजस्वी यादव ने जन्मदिन की बधाई दी। वहीं राहुल गांधी ने जन्मदिन की बधाई स्वीकार करते हुए तेजस्वी यादव से रोहू या कतला मछली की लंच कराने की मांग कर डाली। जिस पर तेजस्वी ने भी उनसे मछली खिलाने का वादा कर दिया। 

तेजस्वी ने राहुल गांधी की मछली खिलाने की मांग का जवाब देते हुए लिखा कि  लंच में वह फ्राई कतला मछली और ग्रेवी वाली रोहू मछली खिलाएंगे। वहीं दोनों नेताओं के खाने पर रोचक चर्चा का सोशल मीडिया पर लोगों ने भी पूरा मजा लिया। एक यूजर ने लिखा कि मछली यह दोनों नेता खाएंगे, लेकिन कांटा नरेंद्र मोदी को चुभेगा।

Nsmch
NIHER

बता दें कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव के घर पर बने खाने के बड़े प्रशंसक रहे है। इससे पहले वह तेजस्वी यादव के यहां पहले भी मटन और मछली खाने के लिए पहुंचे थे।