PATNA : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव आज एक दिवसीय कार्यक्रम के हाथ पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पटना में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद केसीआर पटना सिटी का दौरा कर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह महाराज के चरणों में मत्था टेका और देश में अमन चैन की दुआएं मांगी।
इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गुरु महाराज के चरणों में मत्था टेक कर राज्य और देश में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान पटनासिटी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। वहीँ गुरुद्वारा जाने के बाद प्रबंधक कमिटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्हें पगड़ी बढ़कर सम्मानित किया गया।
इसके पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के0 चंद्रशेखर राव आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के वीर सपूतों एवं सिकंदराबाद दुर्घटना के मृतकों के भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के0 चन्द्रशेखर राव को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांस की आकृति एवं गुडलक प्लांट भेंटकर उनका स्वागत किया। श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बांस की आकृति एवं गुडलक प्लांट भेंटकर उनका स्वागत किया।
पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट