बिहार में अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, रात में अब भी सता रही ठंड, जानें मौसम की ताजा अपडेट

बिहार में अगले पांच दिनों में और बढ़ेगा तापमान, रात में अब भ

PATNA: बिहार के तापमान में उतराव चढ़ाव लगातार जारी है। रात में कंबल की जरूरत पड़ रही तो सुबह में फंखे की जरूरत पड़ रही है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रहा है। मार्च का महीना आते ही गर्मियों की शुरूआत हो गई है। अगले पांच दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। जबिक रात के तापमान में खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की माने तो 11 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च तक दिन का तापमान 32°C तक पहुंच सकता है, वहीं रात्रि के दौरान तापमान 16°C तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। राज्य में सतही पछुआ हवाएं चल रही है, जिस वजह से रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है। वहीं दिन में तेज धूप की वजह से तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी है।

वहीं आज बिहार का अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच वहीं रात्रि के समय न्यूनतम तापमान 12°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप और हल्की पछुआ हवा बहती रहेगी। बारिश के बाद बिहार के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। बीती रात को प्रमुख शहरों की बात करें तो रात्रि के समय पटना का न्यूनतम तापमान 16.4°C, गया में 14.8°C, भागलपुर में 15°C, पूर्णिया में 17°C, वाल्मीकीनगर में 14.6°C और किशनगंज में 14.5°C दर्ज किया गया।

05 मार्च को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.8°C खगड़िया में दर्ज किया गया। इसके अलावा सभी जिलों के दिन के तापमान में 3°C तक की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 26°C से लेकर 29.8°C के बीच दर्ज किया गया। दिन के समय पटना का अधिकतम तापमान 26.9°C, गया में 27.1°C, भागलपुर में 28.3°C, पूर्णिया में 28.6°C, वाल्मीकीनगर में 28.2°C, किशनगंज में 29°C और मुज़फ्फरपुर में 26.8°C दर्ज किया गया।