बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रियों से भरे टेम्पू में आल्टो ने मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

यात्रियों से भरे टेम्पू में आल्टो ने मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

LAKHISARAI : जिले के सोनो प्रखंड के मकरथैन थाना क्षेत्र के चरकापत्थर के एक टेम्पु पर एक दर्जन महिला सवार होकर बेगूसराय सिमरिया गंगा स्नान करने जा रही थी. इसी दौरान पहाड़पुर एन एच 80 पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से तेज आ रही एक अल्टो ने धक्का मार दिया. जिससे टेम्पु ने वहीँ पलटी मार दिया. 

इसके परिणामस्वरूप टेम्पु पर सवार बबिता देवी, खुशबू कुमारी, प्रियंका देवी, सुजीत कुमार, आरती देवी, गुड़िया देवी, प्रिया देवी, लोचन राम, चंपा देवी, सकली देवी आदि घायल हो गए. सभी जख्मी को पुलिस एवं ग्रामीण के सहयोग से बड़हिया रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया गया. 

बड़हिया थानाध्यक्ष डीके पाण्डेय ने बताया कि जमुई मकरकैना थाना चरकापत्थर से छठ पर्व को लेकर एक टेम्पु पर एक दर्जन महिला पुरुष सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे. पहाड़पुर पेट्रोल पंप के समाने एन एच 80 पर एक तेज आ रही अल्टो ने धक्का मार दिया. जिससे टेम्पु ने पलटी मार दिया. इस घटना में टेम्पू पर सवार लोग जख्मी हो गए. 

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट 

Suggested News