बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में नीलगाय को बचाने में टेम्पू ने मारी पलटी, महिला की मौके पर हुई मौत, औरंगाबाद में दो बाइक की टक्कर में युवक की गयी जान

गया में नीलगाय को बचाने में टेम्पू ने मारी पलटी, महिला की मौके पर हुई मौत, औरंगाबाद में दो बाइक की टक्कर में युवक की गयी जान

AURANAGABAD : औरंगाबाद दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भैरोपुर पेट्रोल पंप के समीप की है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर एक युवक और एक किशोर अंबा की ओर से औरंगाबाद तेज रफ्तार से आ रहे थे। इसी दौरान भैरोपुर के पेट्रोल पंप समीप दो बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई।


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया। जहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच जुट गई है।

वहीँ गया जिले के शेरघाटी शहर के गोपालपुर गांव के निकट नहर के समीप नीलगाय को बचाने के चक्कर में टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रंजू देवी पति राजू मंडल शेरघाटी थाना क्षेत्र के बेला गांव के रूप में हुई है। मृतक महिला के साथ रहे टेंपो पर सवार पूनम देवी ने बताया कि 4 महिला तथा 2 बच्चे टेंपू पर सवार होकर डोभी के भुरकुंडा डॉक्टर के यहां जा रहे थे। तभी नहर के समीप तेज रफ्तार से दौड़ कर आ रहा नीलगाय टेंपू को लांघ कर पार होने लगा। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस घटना में मेरे साथ रही रंजू देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी में भेजा गया। जहां अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि इस घटना में 3 महिला तथा 2 बच्चे जख्मी हो गए। घायल सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर इस घटना में जख्मी लोगों से जानकारी प्राप्त किया।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर और गया से मनोज की रिपोर्ट 

Suggested News