बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दस साल छोटे प्रेमी ने ले ली महिला की जान, घर के किचन में ही दफन कर दी लाश

दस साल छोटे प्रेमी ने ले ली महिला की जान, घर के किचन में ही दफन कर दी लाश

RIVA : मध्य प्रदेश के रीवा में जवा थाना क्षेत्र में 45 साल की विधवा महिला का शव खोदकर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला के प्रेमी ने उसकी हत्या कर शव को किचन में दफना दिया। घटना की जानकारी तब मिली, जब रविवार को पड़ोस में रहनेवाले आरोपी के भाई ने महिला को घर में नहीं देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने महिला के घर की तलाशी के दौरान जब किचन की खोदाई की, वहां से उसकी लाश बरामद की गई। 

मामला रीवा जिले के जवा थाना के गाढ़ा गांव का है। जहां शांति मल्लाह (45) 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (35) के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को किचन में दफना दिया। जिले के एसपी ने बताया कि दोनों करीब 10 साल से साथ में रह रहे थे। पहला पति पटवारी था। उसकी 10 साल पहले मौत हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा वर्तमान में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पति की मौत के बाद शांति को खुद से 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी के रूप से गांव में रहने लगे।

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि पूछताछ के दौरान पड़ोस के लोगों ने बताया कि शांति और रामराज शनिवार शाम किसी बात को लेकर आपस में झगड़ कर रहे थे। तब से शांति नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, रामराज भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। घर के अंदर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। गड्‌ढा खोदा गया तो महिला का शव मिला।


Suggested News