पटना में महिला चोर गिरोह का आतंक, वट सावित्री की पूजा कर रही महिलाओं की सोने के आभूषण पर किया हाथ साफ़

राजधानी पटना में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेखौफ अपराधी दिन दहाड़े अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जक्कनपुर की है। जहां बेखौफ चोरों ने वट सावित्री की पूजा कर रही महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया है।
दरअसल, पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के दयानन्द कन्या विद्यालय के समीप वट सावित्री पूजा कर रही महिलाओं के सोने के आभूषणों की चोरी हो जाने का मामला सामान आया है। मिली जानकारी के अनुसार जक्कनपुर थाना इलाके की कुछ महिलाऐं एक साथ पूजा कर रही थी। इसी दौरान महिला गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।
बता दें कि, महिलाएं के पूजा पाठ करने के दरम्यान महिला चोर गैंग ने 3 से 4 महिलाओं के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ़ कर दिया है। महिलाओं ने जब अपने आभूषण नहीं देखे तब उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
इधर घटना के बाद पीड़ित महिलाएं थाना पहुँच मामले की जानकारी जक्कनपुर थाने की पुलिस को दी है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल मामले की पड़ताल में जुटी है।