बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में भू-माफियाओं का आतंक : अंधाधुंध फायरिंग कर फैलायी दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में भू-माफियाओं का आतंक : अंधाधुंध फायरिंग कर फैलायी दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना. राजधानी पटना में जमीन विवाद और वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों ने अंधाधुन फायरिंग की है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही अपराधी मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से 6 गोली का खोखा बरामद किया हैं। वारदात के मनेर थाना क्षेत्र का है। जहां ब्रहमचारी के एक ईट भट्ठापर गुरुवार की देर रात ईंट भठ्ठा के जमीनी के विवाद में अंधाधुन फायरिंग कर बदमाशों ने मनेर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है।

इस वारदात से इलाके के लोग दहशत में हैं। हालांकि घटना में किसी के अबतक हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि शेरपुर पंचायत के हीरा टोला निवासी रामबाबू राय और देव कुमार राय के बीच पूर्व से ही ईंट भट्ठा के जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ईंट भट्ठा विवाद मामले में दोनों पक्ष के लोग जेल भी जा चुका है। इसी को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये।

रोड़ेबाजी व मारपीट के साथ ही दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर ईंट भठ्ठा पर काम करने वाले मजदूर इधर-उधर भागने लगे और अपने घरों के अंदर दुबक गए। इस वारदात की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। वहीं, मनेर थानेदार राजीव रंजन ने कहा कि मारपीट या गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई।

Suggested News