बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टीईटी का हमलावर चंद घंटों में धराया, टिकट मांगने पर उपमहानिरीक्षक को मारा था चाकू

टीईटी का हमलावर चंद घंटों में धराया, टिकट मांगने पर उपमहानिरीक्षक को मारा था चाकू

PATNA: पटना जंक्शन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो पर टिकट चेक करने के दौरान एक युवक ने चाकू से उप टिकट महा निरीक्षक देवेश कुमार सिंह के ऊपर जानलेवा हमला कर घायल दिया था। वहीं इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने युवक को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं इस घटना में टीईटी गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है। टीईटी के चेहरे पर 12 टांके लगे हैं। 

दरअसल, घटना शुक्रवार का है। जब पटना जंक्शन के 2 नम्बर प्लेटफार्म पर टिकट मांगे पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। इस हमले में टिकट उप महानिरीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद आनन फानन में घायल टिकट उप महानिरीक्षक को पटना जंक्शन स्थित रेल अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। उनके चेहरे पर 12 टांके लगे हैं। हालत खतरे से बाहर है।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए रेल पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार के 11:00 बजे की है। जब बख्तियारपुर रेल टिकट उप महा निरीक्षक देवेश कुमार सिंह पटना जंक्शन प्लेटफार्म संख्या दो पर टिकट चेक कर रहे थे। जिस दरम्यान एक युवक को टिकट दिखाने की मांग की गई। जिस दौरान हल्की-फुल्की तू तू में में के बाद युवक ने चाकू निकालकर टिकट उप महानिरीक्षक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में टीईटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिस दौरान प्लेटफार्म संख्या दो पर भगदड़ का माहौल बन गया। वहीं आनन फानन में उन्हें रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताई है । वहीं पटना शाखा के सचिव विजय कुमार ने बताया कि टीईटी देवेश कुमार सिंह पर यात्री ने टिकट जांच के क्रम में हमला कर दिया, जो निंदनीय है। ईसीआरकेयू के मीडिया प्रभारी एके शर्मा ने रेलवे के अधिकारियों से टीईटी को स्टेशनों और ट्रेनों में समुचित सुरक्षा देने की मांग की है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News