बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

THALAPATHY VIJAY : अपने आखिरी फिल्म के लिए इस एक्टर ने ली 275 करोड़ की फीस, इतने में पांच बार बन जाती स्त्री-2 जैसी फिल्म

THALAPATHY VIJAY : अपने आखिरी फिल्म के लिए इस एक्टर ने ली 275 करोड़ की फीस, इतने में पांच बार बन जाती स्त्री-2 जैसी फिल्म

PATNA : एक फिल्म के लिए 275 करोड़ रुपए की फीस। आम तौर पर इतनी भारी भरकम फीस हॉलीवुड में संभव है। लेकिन भारत में एक फिल्म के लिए किसी एक्टर को इतनी बड़ी फीस पहली बार मिली है। तमिल एक्टर थलापति विजय भारत के पहले एक्टर बन गए हैं। जिन्हें एक फिल्म के लिए 275 करोड़ रुपए की फीस मिली है। हैरानी की बात है कि इतने पैसे में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली हिन्दी फिल्म स्त्री 2 पांच बार बन जाती। 

क्यों मिली थलापति को इतनी बड़ी फीस

थलापति विजय की लोकप्रियता कैसी है, यह किसी से छिपी नहीं है। इसी महीने प्रदर्थित उनकी फिल्म गोट ने बॉक्स ऑफिस पर पांच सौ करोड़ से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म के लिए उन्होंने 200 करोड़ की फीस ली थी। अब थलापति फिल्मों से लंबे समय के लिए अवकाश ले रहे हैं और उन्होंने घोषणा कर दी है कि अगले साल वह अपनी आखिरी फिल्म करेंगे। ऐसे में उनकी आखिरी फिल्म को लेकर अभी से ही उनके फैंस को इंतजार है। वहीं इस फिल्म के निर्माता को पूरी उम्मीद थलापति की आखिरी फिल्म होने के कारण इस फिल्म को बड़ी सफलता मिलेगी। यही कारण है कि थलापति को मुंहमांगी फीस देने से निर्माता परहेज नहीं कर रहे हैं। 

किंग खान को फीस के मामले में छोड़ी पीछे

थलापति विजय ने अपनी आखिरी फिल्म के लिए 275 करोड़ की फीस ली है। इस मामले में वह किंग खान शाहरुख खान से आगे निकल गए हैं। शाहरुख एक फिल्म के लिए 250 करोड़ चार्ज करते हैं। 

 राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं विजय

 बता दें कि एक्टिंग में अपना जलवा दिखाने के बाद विजय अब राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने बीते महीने ही अपनी पॉलिटिकल पार्टी तमिलनाडु विक्ट्री कॉपरेशन का ऐला भी कर दिया है। विजय आखिरी बार थलापति 69 में नजर आएंगे। इस फिल्म के एच विनोद डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

Editor's Picks