बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेतिया में छापेमारी करने गई महिला दारोगा के साथ आरोपियों ने की छेड़खानी, थाने में 11 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

बेतिया में छापेमारी करने गई महिला दारोगा के साथ आरोपियों ने की छेड़खानी, थाने में 11 लोगों पर दर्ज हुआ मामला

BETTIAH : पश्चिम चम्पारण के बेतिया में एक प्रशिक्षु महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की बेतिया के बैरिया थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु महिला के साथ लोगों ने छेड़खानी और मारपीट किया है। जिसको लेकर दारोगा ने दर्जन भर लोगों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

दरअसल प्रशिक्षु दारोगा एक आरोपी के घर का सत्यापन करने गई थी। जहां आरोपी के घरवालों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला दारोगा के साथ छेड़खानी की और गाली देने लगे। साथ ही उसकी वर्दी भी फाड़ दिए। जिसके बाद महिला दारोगा मधु कुमारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। 

बेतिया एसपी डी अमरकेश ने बताया कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूरा मामला बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव का है। एसपी ने कहा की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

बेतिया से आशीष की रिपोर्ट 

Suggested News