कोर्ट में पेशी के लिए आया पाक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, पुलिस कर रही है तलाश
PATNA :खबर पटना सिविल कोर्ट से जुड़ी है,जहां बेऊर जेल से पेशी के लिए लाया गया पॉक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के कोर्ट से भागने से हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी के साथ कोर्ट आए हवलदार की शिकायत पर दानापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी का नाम मो. आसिफ बताया गया है।
मामले में बताया गया कि मो. आसिफ को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया था। आज उसकी पेशी थी। जिसके लिए हवलदार दुबेश यादव के साथ उसे पटना सिविल कोर्ट भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि दानापुर के रुपसपुर इलाके का रहनेवाले मो. आसिफ ने इसी दौरान दोपहर एक बजे के करीब हथकड़ी से खुद को छुड़ाने में कामयाब हो गया और कोर्ट से फरार हो गया।
फिलहाल पुलिस इस मामले में न्यायालय परिसर के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट