बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : जूते और पेड़ा के लिए मशहूर शहर में चला प्रशासन का डंडा, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण

NALANDA NEWS : जूते और पेड़ा के लिए मशहूर शहर में चला प्रशासन का डंडा, बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण

NALANDA : जिले के रहुई प्रखंड स्थित मोरा तालाब में कई मकान व दुकान तोड़े जाने से कई लोग बेघर हो गये हैं। वहीँ सैकड़ो लोग बेरोजगार भी हो गये हैं। बताया जाता है कि बख्तियारपुर - रजौली फोरलेन एलिवेटेड सड़क का निर्माण किया जाना है। जिसको लेकर आज अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए गया। जहां निजी से लेकर सरकारी जमीन पर बने सैकड़ों मकानों को ध्वस्त किया गया। 

जबकि कई लोग खुद अपने मकानों पर हथोड़ा चलाते दिखे। कई लोग अपनी दुर्दशा देख परेशान नजर आ रह हैं। बता दे कि मोरा तालाब आज भी जूता और पेड़ा के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। यहां के पेड़ा देश विदेश तक भेजा जाता है। लेकिन अब हालात यह बन गए हैं कि मकान व दुकान टूटने के कारण लोग बेरोजगार हो गये हैं। जूता व्यवसाय का भी हालात यही बना हुआ है। 

लोग अपने जूते को समेट घरों की ओर चल दिए है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर आशियाना टूटने के बाद ये बेरोजगार हुए लोग करेंगे तो क्या करेंगे। क्योंकि लाखों की पूंजी फंसी हुई है। अब दुकान और मकान भी नहीं रहा है। लोगों का कहना है की अब उनकी परेशानी बढ़ गयी है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News