बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मठ के महंत के खिलाफ उतरा ग्रामीणों का गुस्सा, संस्था में अवैध और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की नियुक्ति पर जताई नाराजगी

मठ के महंत के खिलाफ उतरा ग्रामीणों का गुस्सा, संस्था में अवैध और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की नियुक्ति पर जताई नाराजगी

PATNACITY : मलसालामी थाना क्षेत्र के माधवमिल स्थित बाबा चंचलदेव मठ में अवैध नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों को गुस्सा फूट पड़ा है। ग्रामीणों ने मठ के महंत के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोगो ने शांतिपूर्वक तरीके से महंत के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे वार्ड नम्बर 70 के पार्षद विनोद यादव ने कहा कि मठ के स्वामी  जनार्दन देव ने पैसे के लालच में पड़ कर  उत्तर प्रदेश के एक आपराधिक प्रविर्ती के  व्यक्ति संतोष उपाध्याय को मठ में महंत नियुक्त कर रहा है जो कि यहां के ग्रामीण इसका विरोध करता है।

उन्होंने बताया कि संतोष उपाध्याय के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई थानों में  आपराधिक मामले दर्ज है जिसमे नजफगढ़ थाना कांड संख्या 84/2019 है।  जिसमे रंगदारी,ठगी, बलात्कार का केस है। ऐसे आपराधिक व्यक्ति को महंत बनाया जा रहा है। जिसका समाज विरोध करता रहेगा। वहीं इस प्रदर्शन में शामिल महिलाओ ने कहा कि नए महंत को पुराने स्वामी नियुक्त करना चाहते है जब्कि धार्मिक न्यास बोर्ड के तरफ से उनकी नियुक्ति हो ही नही रही है। 

महिला भक्तों में ज्यादा डर

जब इस महंत की नियुक्ति हो जाएगी तब यहाँ की महिलाएं जो पूजा पाठ,घूमने फिरने यहाँ आती है उन्हें हमेशा डर सताता रहेगा कि कही कुछ अनहोनी ना हो जाये।इसलिये हम मांग करते है कि इस नियुक्ति को अबिलम्ब रोका जाए और जो मठ के स्वामी है उन्हें मनमानी करने से रोका जाए।

Suggested News