बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में शादी समारोह के दौरान गिर गया छज्जा, महिला पुरुष सहित दो दर्जन लोग हुए जख्मी

औरंगाबाद में शादी समारोह के दौरान गिर गया छज्जा, महिला पुरुष सहित दो दर्जन लोग हुए जख्मी

AURANGABAD : जिले में शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज मामला सामने आया है। जयमाल के दौरान अचानक छज्जा गिर गया। जिससे 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना सदर प्रखंड में नवगढ़ पंचायत के हारीबारी गांव की बताई जा रही है। जहाँ बीती रात जयमाला कार्यक्रम के दौरान एक घर का छज्जा गिरने से दो दर्जन से अधिक लोगों घायल हो गये।  छज्जा गिरने के बाद जयमाल समारोह में अफरा-तफरी मच गई। 

ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सबका इलाज चल रहा है। वही कुछ घायलों को स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर किया गया है। घायलों में उर्मिला कुंवर, पुतुल देवी, रणधीर कुमार, शर्मिला देवी, किरण कुमारी, उषा सिंह एवं सरस्वती देवी आदि शामिल है। 

मिली जानकारी के मुताबिक हारीबारी गांव में फेसर थाना क्षेत्र के देवरिया से बारात आई थी। दरवाजा लगने के बाद जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाल की रस्म को देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां दुल्हन के घर के छत के छज्जे पर खड़ी थी। इसी दौरान छज्जा अचानक से भरभरा कर गिर पड़ा और कई लोग इसके चपेट में आकर घायल हो गए। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News