बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिजाब बांधने पर लगा प्रतिबंध हुआ खत्म, कांग्रेस सरकार ने पलटा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का फैसला, किया ऐलान- खाने -पहनने की आजादी का हनन नहीं करते

हिजाब बांधने पर लगा प्रतिबंध हुआ खत्म, कांग्रेस सरकार ने पलटा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार का फैसला, किया ऐलान- खाने -पहनने की आजादी का हनन नहीं करते

DESK . कर्नाटक में पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार द्वारा लगाया गया हिजाब प्रतिबंध हटा दिया गया है। कांग्रेस सरकार ने हिजाब बैन को हटााने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि राज्य सरकार हिजाब प्रतिबंध को वापस लेगी। दरअसल, हिजाब पर पूर्व की बीजेपी सरकार ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था।

र्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी सरकार उस आदेश को वापस ले लेगी जिसने मुस्लिम लड़कियों को कक्षाओं के अंदर हिजाब पहनने से प्रभावी रूप से रोक दिया था। उन्होंने कहा, पहनावा, खान-पान...ये आपकी पसंद हैं। मैं बीच में क्यों आऊं? जो ड्रेस चाहो पहनो. जो चाहो खाओ. वह मेरे लिए क्या है? मैं अपना खाना खाऊंगा. तुम अपना खाओ. तुम्हारा अपना अधिकार है और मेरा अपना।  

उन्होंने कहा कि वोट के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए. हम ऐसा नहीं करते। कर्नाटक के मुख्यमंत्री की यह घोषणा उस समय हुई है जब हिजाब विवाद का मामला  सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है। ऐसे में पिछले वर्ष हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक में खूब राजनीति हुई। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के आक्रामक रुख के बीच अब कांग्रेस सरकार ने एक अलग रास्ता तैयार किया है। 

Suggested News