बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार सरकार ने 12 घंटे में ही आदेश वापस लिया, क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति के बिना ही जारी किया गया था पत्र

बिहार सरकार ने 12 घंटे में ही आदेश वापस लिया, क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की सहमति के बिना ही जारी किया गया था पत्र

PATNA: बिहार के सभी संग्रहालय, पुरातात्विक स्थल, स्मारक आदि को तत्काल प्रभाव से 16 मई तक के लिए बंद करने के आदेश के 12 घंटे बाद ही सरकार ने पलटी मार दी है। विभाग ने शुक्रवार के जारी आदेश को रद्द कर दिया है। कला संस्कृति विभाग की ओर से जारी आदेश को आज वापस ले लिया गया।

तीनों आदेश को लिया गया वापस

दरअसल, संकट की घड़ी में इस के तरह के आदेश क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की तरफ से लिये जाते हैं।मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण विभाग के प्रधान सचिव-सचिव की कमेटी है। लेकिन कला संस्कृति विभाग ने बिना अनुमोदन के ही आदेश जारी कर दिया। विभाग ने शुक्रवार को तीन आदेश जारी किये थे। आज शनिवार को तीनों आदेश को वापस ले लिया गया है।  

बता दें कि राज्य के सभी संग्रहालय, पुरातात्विक स्थल, स्मारक आदि को तत्काल प्रभाव से 16 मई तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया था।  इन स्थलों पर दर्शकों को प्रवेश वर्जित किया गया था। कला- संस्कृति एवं युवा विभाग ने इस बाबत शुक्रवार को पत्र जारी किया था।

Suggested News