बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में नौ महीने पहले गायब हुई नाबालिग का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप

भागलपुर में नौ महीने पहले गायब हुई नाबालिग का पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने प्रेमी पर हत्या का लगाया आरोप

BHAGALPUR : जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक नाबालिग लड़की को अपनी जान गंवानी पड़ी है। बताते चलें आज सबौर थाना क्षेत्र के लैलक के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली 14 साल की आठवीं कक्षा की छात्रा शिल्पी का शव एक बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतिका के पिता अरविंद यादव ने बताया की मेरी बेटी 9 महीने से घर से गायब थी। आज आम के पेड़ में गले में फंदा बांधे लटकी हुई मिली। 


उन्होंने यह भी बताया कि उसके प्रेमी केला मंडल के घर महज सौ मीटर की दूरी पर एक बगीचा है। वहीं पर मेरी बेटी का पेड़ से लटकता हुआ लाश मिला है। बताते चलें कि उनके पिता का शक उसके प्रेमी पर है। उनके पिता ने कहा की गांव का ही एक लड़का केला मंडल के साथ मेरी बेटी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मना करने के बाद केला मंडल ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। 

दोनो की एक जाति नहीं होने के चलते गांव में पंच भी बैठाया गया था और यह निर्णय लिया गया था कि लड़की अभी नाबालिग है। दोनों एक जाति की नहीं है। इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। लेकिन केला मंडल ने इसी बात का बदला मेरी बेटी से लिया और उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले ली है और कार्रवाई में जुट गई है।

भागलपुर से बालमुकन्द की रिपोर्ट 

Suggested News