HAJIPUR : वैशाली जिले के काजीपुर थाना अंतर्गत एकारा गांव स्थित एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी काजीपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी को दी। सूचना मिलते ही काजीपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान स्थानीय विनय महतो के 35 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में की गई है।
पति बंगलुरू में करता है मजदूरी
बताया गया कि विनय महतो बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। मिली जानकारी के अनुसार एक कमरे में महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के रिश्तेदार ने बताया कि हम लोग को सूचना मिली कि महिला फंदे से लटकी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हमलोग पहुच गए। उन्होंने बताया कि महिला के पति बेंगलुरु रहते हैं।
क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष
काजीपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा एक कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
REPORT - RISHAV KUMAR