बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लड़का मंदबुद्धि और दिव्यांग है, नहीं करूंगी शादी....झारखंड से बिहार आई बारात बिना दुल्हन के ही लौटी वापस, सात फेरे के पहले जमकर हुआ बवाल

लड़का मंदबुद्धि और दिव्यांग है, नहीं करूंगी शादी....झारखंड से बिहार आई बारात बिना दुल्हन के ही लौटी वापस, सात फेरे के पहले जमकर हुआ बवाल

NALANDA: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी से जुड़ी कई खबरे सामने आ रही है। कहीं बिहार के दूल्हे यूरोप की दुल्हनियां ला रहे हैं तो कहीं शादी करने आए दूल्हे को बिना अपनी दुल्हनियां के ही वापस लौटना पड़ता है। दरअसल, ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला नालंदा से सामने आया है। जहां लड़की ने फेरे के पहले ही शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ लेकिन आखिर में दूल्हे को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा। 

दरअसल, यह मामला नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के पिनीपर गांव का है। जानकारी अनुसार 9 जुलाई को यहां बारात आई थी। दुल्हन वालों ने दूल्हे पक्ष की जोरदार स्वागत की समधी मिलन हुआ। जिसके बाद जयमाला और साथ की रस्में शुरू किया गया। वहीं इसी बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार करने के बाद दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। 

वहीं दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हा मंदबुद्धि लग रहा है, पैर से दिव्यांग लग रहा है, इसलिए वह शादी नहीं करेगी। दुल्हन के इस आरोप को सुनकर उसके परिजन भी चौंक गए। बारात झारखंड के चरही से आई थी। शादी से इनकार करने के बाद दुल्हन के परिजन खर्च लौटाने की मांग करने लगे। बिना रुपये लौटाए ग्रामीण बारात को वापस जाने से रोकने लगे। हालांकि पुलिस के समक्ष कुछ उपहार और रुपये वापस कराने के बाद दुल्हन के परिवार वाले शांत हुए।

इस मामले में चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है। इसके बाद बिना शादी के बारात लौट गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। लड़की का कहना था कि लड़का मंदबुद्धि और पैर से दिव्यांग लग रहा है इसलिए वह शादी नहीं करेगी। थाना स्तर पर कागजी कार्रवाई हुई है।

Suggested News