बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जयमाला के दौरान दुल्हे को शराब के नशे में देखकर भड़की दुल्हन, शादी से करने से किया इंकार

BIHAR NEWS : जयमाला के दौरान दुल्हे को शराब के नशे में देखकर भड़की दुल्हन, शादी से करने से किया इंकार

MOTIHARI : मोतिहारी में शराब के नशे में शादी करने जाना एक दूल्हा को महंगा पड़ गया है। दूल्हा को शराब के नशे में देख दुल्हन व उसके परिजनों ने शादी से  इंकार कर दिया। दुल्हन के शराबी दूल्हा से शादी के लिए इंकार करते ही हड़कंप मच गया। वही लड़की पक्ष ने दहेज में दिए रुपया के वापसी की मांग को लेकर दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहाँ मुजफ्फरपुर जिला से बारात आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार सिसवा सोब निवासी हीरालाल महतो की पुत्री की शादी मुजफ्फरपुर जिला के कथैया थाना क्षेत्र के भेडीआही निवासी मिथलेश महतो के पुत्र से बुधवार की रात्रि होना था। बारात की स्वागत के लिए लडकी पक्ष ने सारी तैयारी कर ली थी। बारात आने का सभी लोग इंतजार कर रहे थे। जब बारात दरवाजे पर पहुंची तो द्वार पुजा भी हुई। इसके बाद वरमाला मे जब लडका पहुचा तो शराब के नशे मे होने के कारण दुल्हन व उसके परिवार वाले ने शादी करने से इंकार कर दिया और दुल्हा सहित सभी बाराती को बंधक बना लिया। परिवार वाले अपने दिए दहेज मे रूपया की मांग करने लगे।

इस मामले मे ग्रामीणों ने दोनो पक्षो द्वारा पंचायती कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन मामला नही सुलझ सका। गुरुवार की शाम तक दोनो पक्षो मे मामला नही सुलझा था। वही इस  संबंध मे कल्याणपुर थाना पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच कर आवश्यक करवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र में चर्चा यह भी है कि वर पक्ष द्वारा वधु के लिए गहना नही लाया गया था। जिसके कारण वधु पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार करते हुए लड़के समेत बारातियों को बंधक बना लिया व दहेज में दिए रुपये की मांग पर अड़े हुए हैं।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News