बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारात विदाई के दौरान प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बारातियों में मचा हड़कंप

बारात विदाई के दौरान प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, बारातियों में मचा हड़कंप

GOPALGANJ : जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. मामला यह है की गाँव में एक लड़की की बारात भी आई. धूमधाम से उसकी शादी भी हुई. लेकिन जब बारात विदाई का समय हुआ तो दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार हो गयी. 

काफी देर तक घर के लोगों ने खोजबीन की. लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला. बारातियों ने भी दुल्हन को खोजने की कोशिश की. लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आया. दुल्हन के घरवाले और दुल्हे के परिजन परेशान थे. लेकिन दुल्हन का कोई पता नहीं चला.

इसके बाद ग्रामीणों ने अनोखी पहल की. दुल्हे की फिर एक लड़की से गाँव के मंदिर में ले जाकर शादी कराई गयी. घटना मांझागढ़ थाने के शेख पारस गांव की है. 

बताया जा रहा है की यूपी के कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाने के भगवानपुर गांव से बारात गाँव में आई थी. इस तरह दूल्हा दूसरी दुल्हन को लेकर वापस घर गया. 

गोपालगंज से एस. के. श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

Suggested News