बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में डायन बता कर देवर ने भाभी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नवादा में डायन बता कर देवर ने भाभी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

नवादा. कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात देवर ने भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला को डायन बताकर घटना को अंजाम दिया गया है। महिला को सात जगह चाकू मारा गया है।

घायल महिला के बेटे ने बताया कि छह माह पूर्व चाचा फेकू मांझी के एक साल के पोते की मौत हो गई थी। इसको लेकर वह मां पर डायन का आरोप लगाते हुए रात में जब सोयी थी तो चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इसके बाद चिंताजनक हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मामले को लेकर कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। लेकिन उसमें डायन का आरोप का कही भी जिक्र नहीं किया गया है। मारपीट को लेकर आवेदन मिला है। उन्होंने कहा कि आवदेन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Suggested News