बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : गाड़ी का हॉर्न बजाने से भड़की भैंस, भागने के दौरान गहरे कुएं में गिरी, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

BIHAR NEWS : गाड़ी का हॉर्न बजाने से भड़की भैंस, भागने के दौरान गहरे कुएं में गिरी, जेसीबी से किया गया रेस्क्यू

CHAPRA : छपरा के मशरख खैरा सत्तरघाट एस एच 90 पर आज एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पम्प के पास एक भैंस चरने के दौरान गहरे कुएं में गिर गई। जिसके बाद चरवाहा योगेन्द्र राय के चिल्लाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। 


हालाँकि ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी भैंस नहीं निकल पाई। बताया जा रहा है की उस कुआं में विषैला सांप था। जिसकी वजह से कोई कुएं में घुसने की हिम्मत नहीं कर रहा था।

लेकिन ग्रामीणों ने रस्सी के द्वारा उसे निकालकर मार दिया। इसके बाद भी भैंस को निकालने का पूरा प्रयास करने के बावजूद भैंस नही निकल पाई। उसके बाद जे सी बी बुलाया गया और रस्सा बांध कर जे सी बी के द्वारा भैंस को सुरक्षित निकाला गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक भैंस चर रही थी। इसी दौरान किसी ने गाड़ी का हार्न बजा दिया। जिससे भैंस भड़क गयी और भागने के दौरान गहरे कुएं में गिर गयी। भैंस के कुए से निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

छपरा से शशि सिंह की रिपोर्ट  

Suggested News