बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव कराने पहुंचे के सात जवानों की हिटवेव से बिगड़ी हालत, भर्ती होनेवाले मरीजों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

चुनाव कराने पहुंचे के सात जवानों की हिटवेव से बिगड़ी हालत, भर्ती होनेवाले मरीजों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

SASARAM : खबर सासाराम से है। सासाराम में गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा है कि मतदान के लिए लगाए गए सुरक्षा के जवानों पर भी आफत आई है। सीआरपीएफ के 7 जवानों सहित कुल आठ जवान की अचानक हिट वेव से तबीयत बिगड़ गई। हाई टेंपरेचर से परेशान होकर इन लोगों को अस्पताल भेजा गया है। सभी को सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अस्पताल में एक ज्योति कुमारी नामक बिहार पुलिस की महिला जवान भी भर्ती कराई गई है। ड्यूटी पर जाने के दौरान ज्योति कुमारी की अचानक तबियत बिगड़ गई है। बता दें कि अब तक पांच मतदान कर्मियों की मौत हो चुकी है। वहीं कई मतदान कर्मी बीमार हो गए हैं। तेज गर्मी के कारण परेशानी काफी बढ़ गई है। अस्पताल में सीआरपीएफ के जवान मोहन राम, शर्मानंद राम आदि को लू लगी है। 

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बॉडी का टेंपरेचर काफी अधिक है। जिस कारण मल्टीऑर्गन प्रॉब्लम हो सकती है। एक जवान की स्थिति चिंताजनक है। वही अन्य का इलाज चल रहा है।

REPORT - RANJAN KUMAR

Suggested News