बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश को पाकिस्तान बना दिया है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली सीएम ने विधानसभा में निकाली भड़ास, BJP नेताओं को कहा कुकर्मी

देश को पाकिस्तान बना दिया है, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर दिल्ली सीएम ने विधानसभा में निकाली भड़ास, BJP नेताओं को कहा कुकर्मी

DESK: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी के उम्मीदवार की जीत को खारिज कर दिया है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिल गई। वहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में जमकर भड़ास निकाला। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की इस मामले में जमकर तारीफ की तो वहीं देश की तुलना पाकिस्तान से करते हुए कई बीजेपी नेताओं को कुकर्मी कहा है। उन्होंने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को 'धर्म' बताते हुए भाजपा सांसद बृजभूषण, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा समेत कई नेताओं को कुकर्मी कहा। 

देश में ईमानदारी से कोई फायदा

उन्होंने कहा कि, 'आज चारों तरफ अधर्म का बोलबाला है। चारों तरफ इतना अधर्म हो गया है कि लोग बात करने लगे हैं कि ईमानदारी से कोई फायदा नहीं। देश में इतनी बड़े षड्यंत्र और कुकर्म चल रहे हैं। लोग देख रहे हैं कि अधर्म करने वालों को तरक्की हो रही है। देश में 75 साल के बाद गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा देने वाला देश के अंदर है, धर्म देश के अंदर है और  देश की मां-बेटियों को छेड़ने वाला सत्ता का सुख भोग रहा है।'

बीजेपी नेताओं को कहा कुकर्मी

केजरीवाल ने कहा कि, 'आज देश में मोहल्ला क्लीनिक बनाने वाला और गरीबों को दवा देने वाला सत्येंद्र जैन जेल के अंदर है। और चुन-चुन कर देश के सबसे बड़े कुकर्मी, सबसे भ्रष्टाचारी, हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, नारायण राणे, भावना गावली, अशोक चव्हाण, यशवंत जाधव, यामिनी जाधव, छगन भुजबल, अजीत पवार, प्रफुल्ल पटेल, गोपाल कांडा... पता नहीं कितनी लंबी लिस्ट है। चुन-चुनके इस देश के सबसे कुकर्मी और सबसे भ्रष्ट लोगों को अपनी पार्टी में शामिल कराकर सत्ता का सुख भोग रहे हैं।'

देश को बना रहे पाकिस्तान

वहीं दिल्ली सीएम ने कहा कि, खुलेआम विधायक खरीदे जा रहे हैं और सरकारें गिराईं जा रही हैं। लोगों का विश्वास खत्म होता जा रहा है। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव की तुलाना पाकिस्तान के आम चुनाव से करते हुए कहा कि देश को पाकिस्तान बना दिया गया। उन्होंने कहा, 'जो चंडीगढ़ में हुआ, एक अधिकारी ने वोट में गड़बड़ करके जीतने वाले को हरा दिया और हारने वालो को जिता दिया। पाकिस्तान में भी तो यही हुआ। इन लोगों ने हमारे देश को पाकिस्तान बना दिया। 75 साल में हमारे देश के 140 करोड़ के लोगों ने मेहनत करके हासिल किया था उसे एक झटके में खत्म कर दिया।'

Suggested News